बदायूं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा स्नातक वोट बनवाने के लिए फार्म-18 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंप दिए गए हैं। प्रत्येक विधानसभा से 25000 नए मतदाता बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है, निश्चित तौर पर इस लक्ष्य से ऊपर जाकर बदायूं जनपद में 1.5 लाख से अधिक सनातक मतदाता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बनाएंगे।इसमें विधानसभा और मंडल स्तर पर अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्नातक एमएलसी चुनाव बरेली-मुरादाबाद खण्ड के सहसंयोजक रामगोपाल मिश्रा ने कहा यह सीट सदैव भारतीय जनता पार्टी के खाते में रही है और आगामी चुनाव में भी निश्चित रूप से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का विजय पताका फहरायेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री शारदाकांत शर्मा सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश प्रदीप चौधरी गिरीश पाल सिंह गोविंद पाठक अवढर शर्मा भगवान सिंह मौर्य विजय कुमार सिंह ललित वार्ष्णेय नत्थूलाल शर्मा ओमपाल तिवारी रविकांत मिश्रा निर्दोष कुमार माली आदेश सक्सेना अशोक गुप्ता अनुराग दीक्षित प्रभात देशमुख ललितेश ठाकुर शेखर सक्सेना उदय गौर डालचंद्र मिश्रा अमित शर्मा उदयवीर दिवाकर सौरभ गुप्ता स्वदेश सक्सेना जयपाल दिवाकर आदेश शर्मा अनिल सिंह आकाश मिश्रा चुन्नीलाल राजेश गुप्ता पंकज पाठक प्रदीप चौहान विमल श्रीवास्तव दीपक गुप्ता अगरवीर गुर्जर संतोष गुप्ता संतोष कुमार सिंह उपस्थित रहे।