बदायूं। थाना कादर चौक के गाव कुढ़ाशाहपुर मे पीपल के व्रक्ष के नीचे आयोजित 10वां श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारम्भ सोमवार को कश्यप समाज मे गांव के सहयोग से बाबा वृह्म देव के स्थान पर हुआ। बीते 9वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक सप्ताह तक दोपहर 2 से 6 बजे तक भागवत कथा की अमृत वर्षा कथा वाचिका कु. सुनीता सरगम ग्राम, नगरिया ताड महारहेरा जनपद एटा से आकर कथा से पूर्व कु.41 कन्याओ ने एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए गांव के निवासी सुनील कश्यप(ठेकेदार)राम भान कश्यप,वीरपाल कश्यप,अमर पाल कश्यप ने बताया कि,ग्राम कुढ़ाशाहपुर मे पीपल के व्रक्ष के नीचे अब से नौ साल पहले से इसी प्रकार गांव के सहयोग से कथा कराने का एक ही स्थान पर दसवी वार सौवहग्य मिला और आगे भी कराते रहेंगे,कथा का शुभारंभ श्रीमद्भागवत कथा की आरती के साथ हुआ। मुख्य यजमान राजा परीक्षत के रूप मे अमरनाथ कश्यप पत्नी के साथ व् यग पति पप्पू कश्यप पत्नी के साथ एवं कलश वाली कन्याओ अन्य भक्तों ने सुबह आयोजित हवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दीं। विश्व शांति की कामना की। कथा वाचिका कु. सुनीता सरगम ग्राम, नगरिया जनपद एटा से बताया समय बहुत बलवान होता है। समय इंशान को राजा से भिखारी और भिखारी को राजा कर देता हैं।कहा कि भगवान अपने भक्त की हर मुसीबत से रक्षा करता है लेकिन अहंकार और मोह माया में फंसा मनुष्य भगवान की मदद को समझ नहीं पाता और दुख को प्राप्त होता है। जब भी मनुष्य को कोई दुख होता है तो वह संसारिक लोगों से मदद मांगता है लेकिन संसारिक लोग उसकी मदद के बजाय उसकी हंसी बनाकर उसे हंसी का पात्र बना देते हैं। भगवान उस भक्त की मदद कर उसे जग में मशहूर कर देता है। इस लिए जब भी मदद की आवश्यकता हो तो सिर्फ भगवान से मदद मांगनी चाहिए। उन्होंने दान की महिमा एवं भगवान के भजनों के साथ कथा का वर्णन किया।भक्तो ने कथा मे गुप्त दान देकर भजन सुना बैठ के गम की तनहाइयों में कान्हा तेरे बारे में सोचा करेंगे इसके बाद पंडाल में कृष्ण के जयकारे गूंज उठे। सुंदर भजनों में श्रोता भक्त डूब गए। देर सांय तक भक्त कथा भक्ति का आनंद लेते दिखे।रात्रि की कथा मे भगवान शिव के विवाह की कथा सुनाई जायेगी, सुंदर सुंदर झाँकियों के साथ कथा के दौरान ,ओमकर, रेनू, रजनी कश्यप, विमला, सीमा,चरन सिंह,अमर पाल,पत्रकार-मनेंद्र शर्मा,कीर्ती,खुशबु,रतन,अनिल, वन्टू,जितेंद्र,आदि भक्त मौजूद रहे।