संवाददाता मनोज यादव मूसाझाग

मूसाझाग बदायूँ । उसावां थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर उसावां थाना पुलिस ने आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ के साथ ही पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मंगलवार शाम को क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस थाने पहुंचकर गांव के ही एक युवक द्वारा उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मेरी नाबालिग लड़की घर के दरवाजे पर खड़ी थी दो युवक द्वारा दरवाजे पर खड़ी लड़की से उसके एक गांव का ही मोहित पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बमनपुरा अहमदनगर रुखाडा पोस्ट मरौरी दूसरा प्रमोद पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम गौतरा पट्टी भौंनी थाना उसावां ने लड़की के साथ छेड़छाड़ कर दी लड़की ने घर पर जानकारी दी। तब उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले में आरोपी दो अभियुक्तों के खिलाफ भादंसं की धारा 354 व के तहत मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। टीम ने 12 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़की के नाबालिग होने के कारण मामले में 7/8 पोक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बदायूँ जेल भेज दिया गया। दो युवकों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई कमलेश कुमार कांस्टेबल आशीष चौधरी शामिल हैं

Zábavná výzva pro Jak upéct dokonalé sušenky: snadný recept, který „Hádanka pro ty, Který muž je Lovecké oči naleznou pouze leoparda: hádanka Jen opravdový
slot thailand