बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री रामाशंकर ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर संघ के द्वितीय सरसंघचालक पूज्य श्रीगुरु जी एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विहिप के प्रथम महामंत्री श्री शिवरामशंकर आप्टे जी एवं माननीय संतों के नेतृत्व में विहिप की स्थापना 1964 को मुंबई में स्वामी चिन्मयानंद जी के आश्रम में की गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि जब देश मे हिंदुत्व पर खतरा मंडराने लगा था तब 1964 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि धर्म एक अदृश्य शक्ति है और धर्म को धारण करने बाले हीं धर्म को जानते हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने हजरतपुर की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए धर्मपाल गुप्ता को अध्यक्ष, केशव गुप्ता उपाध्यक्ष, शिवा उपाध्यक्ष, रंजीत सिंह मंत्री, शिव प्रताप सिंह सह मंत्री, राहुल सिंह सह मंत्री मिहिलाल मौर्य संयोजक बजरंग दल, शिवम गुप्ता सह संयोजक बजरंग दल, गोविंद सिंह सह संयोजक बजरंग दल, रामकुमार प्रचार प्रसार प्रमुख, चंद्रभान सिंह अध्यक्ष पीपला, धर्मेंद्र कश्यप मंत्री पीपला, कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष पीपला, शानू गुप्ता सह मंत्री पीपला, अनिल अध्यक्ष दूनदी नगला महिपाल उपाध्यक्ष दूनदी वीरपाल मंत्री दूनदी नगला बताया कि हमारा प्रयास समाज का विकास करना है।इसके लिए कार्यकारिणी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है, ताकि वह काम करें और युवाओं को अपने साथ जोड़ते हुए देश के विकास में योगदान दें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष आयुष अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, सह जिला मंत्री नरेंद्र मथुरिया,सह जिला मंत्री राजेश बाबू, जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा, जिला मठ मंदिर प्रमुख राजीव जौहरी, जिला सेवा प्रमुख नीरज कोचर, विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष गौवंश रक्षण धनपाल मौर्य ,नगर अध्यक्ष गौरव भारद्वाज ,गौरक्षा प्रमुख बीकेंद्र ,बजरंग दल नगर संयोजक अमित आदि लोग मौजूद रहे यह जानकारी मीडिया प्रभारी मयूर गुप्ता द्वारा दी गई।