बिसौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की टीम के तत्वाधान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक कुशाग्र सागर और जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय द्वारा तिरंगा दिखाकर किया गया। भव्य तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग समलित हुए और तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में झंडे फहराए गए जिससे भारत एकता की मिसाल देखने को मिली।तिरंगा यात्रा में सभी धर्मों के लोगो ने भाग लिया और पूरा नगर तिरंगा मय हो गया। नगर हिन्दोस्तान ज़िंदाबाद के नारे से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा आर्य समाज स्कूल से प्रारंभ होकर, पुलिस चौकी, बुधबाजार, साहूकार मोहल्ला, बीच कुआँ, पुलिस चौकी के पीछे से होकर मेन रोड दवतोरी रोड होकर अटल चौक पर जाकर सम्पन्न हुई। जिसमें महिला मोर्चा भी मौजूद रहा। मोहित मोनू महाजन द्वारा बुधबाजार में पुष्प वर्षा की और तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को पानी बितरण किया। तिरंगा यात्रा में नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, मंत्री शिवम शर्मा, महामंत्री नितिन मिश्रा (छोटा मोदी), मोहित शर्मा, रीना राघव मण्डल अध्यक्ष बगरेन ,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता शर्मा, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, सरिता बाष्र्णेय, संगीता रस्तोगी, अखिलेश शर्मा,अशोक वार्ष्णेय, राजू कोली,दीपक पाठक, मोहित मोनू महाजन, पीयूष महाजन, कपिल कुमार, घनश्याम दास गुप्ता, शहबाज (rdx), सुमेर, विशाल कुमार, नीरज कोली, अनमोल दिक्षित, नवनीत पाठक, धुरुव, विजय माली समेत हजारो की संख्या में नगरवासी, भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।