सहसवान ( बदायूं ) : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक सहसवान में दयानंद सरस्वती शिशु मंदिर मोहल्ला नयागंज में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से अधिवक्ता सनी मिश्रा को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का नगर अध्यक्ष चुना गया।
अधिवक्ता सनी मिश्रा ने कहा कि मैं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करूंगा। मैं संकल्प लेता हूं एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के लिए प्रतिबद्ध हूँ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री धर्म देव तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सचिन शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, एवं जिला उपाध्यक्ष श्री रामानंद शंरवधार, जिला संगठन मंत्री राजकुमार मिश्रा, तहसील अध्यक्ष श्री प्रेमपाल शर्मा, उदय कुमार ब्लॉक अध्यक्ष श्री नत्थू लाल शर्मा, परशुराम युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री देवेंद्र मिश्रा, परशुराम युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्री रूपक तिवारी, दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी श्री मुकेश मिश्रा, परशुराम युवा मोर्चा नगर महामंत्री सार्थक शर्मा, अमित शर्मा, जिला मंत्री उत्कर्ष शर्मा, हिमालय शर्मा, नगर संगठन मंत्री परशुराम युवा मोर्चा विशाल दीक्षित आदि उपस्थित रहे।