सहसवान। भारत की प्रथम नागरिक द्रौपदी देवीमुर्मू आदिवासी समाज की प्रथम बार राष्ट्रपति निर्वाचन होने पर वाल्मीकि बस्ती मोहल्ला निन्होर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचन होने पर मिष्ठान वितरण कर महोत्सव मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी क्योंकि आजादी के बाद पहली बार भाजपा समेत अन्य समर्थक दलों ने एकजुटता से आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बना कर विश्व को संदेश दिया है। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च पद पर मुर्मू का चयन करके आदिवासी, वनवासी, एवं अनुसूचित वर्ग समाज को गौरवान्वित किया है। द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष तपस्या समद्ध सेवा और अनुकरणीय सफलता से प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है । नवनिर्मित महामहिम देश के गरीब मजदूर दलित, शोषित, वंचित, आदिवासी बनवासी और दबे कुचले समाज के लिए आशा की किरण है। इस मौके पर जिसमें मुख्य अथिति अनुज माहेश्वरी और अनूसूचित मोर्चा के जिला बदायूं के जिला अध्यक्ष महिपाल सागर, नगर अध्यक्ष सौरव बाल्मीकि , सौरभ माहेश्वरी , अनु०सु० जिला मंत्री आकाश पुत्तन बाल्मीकि, जिला मंत्री बोबी कोली, महामंत्री सचिन शर्मा, महामंत्री पियूष माहेश्वरी, देवेंद्र प्रजापति, अर्जुन पाटेकर, अतुल फौजी, मन्नू वाल्मीकि, हिमांशु माहेश्वरी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर – सौरभ गुप्ता