बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर 2024 लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बूथ व्हाट्सएप ग्रुप सशक्तिकरण अभियान की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने बूथ व्हाट्सएप ग्रुप सशक्तिकरण करने का अभियान प्रारंभ कर दिया है। आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ता बदायूं जनपद के 2731 बूथों पर सक्रिय व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे और प्रत्येक बूथ के व्हाट्सएप ग्रुप में 100 मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य अनिवार्य रखा गया है। बूथ के व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए जिला, विधानसभा और मण्डल स्तर पर कार्यकर्ताओं को अलग – अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये बूथ के सक्रिय व्हाट्सएप ग्रुप 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।

इस मौके पर संदीप चौहान अनुराग दीक्षित ज्ञानेन्द्र चौहान अंशुमान गुप्ता देवेश तोमर गौरव गिरी नवनीत शर्मा कुलदीप सिंह शिवम सिंह गौरव रोपे सुरेंद्र राजपूत उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास