बदायूँ। बदायूं में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी जनपद बदायूं एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह जनपद बदायूं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ, सीडीओ, प्रशिक्षणाधीन क्षेत्राधिकारी, दातागंज, थाना प्रभारी दातागंज तथा अन्य अधिकारीगण द्वारा तहसील दातागंज पर जनता से संवाद कर जनसमस्याओं को सुना व निस्तारण किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रवीन सिंह चौहान तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सदर तहसील जनपद बदायूँ पर जनता से संवाद कर जनसमस्याओं को सुना व निस्तारण किया जिनमें से कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । भूमि विवाद से सम्बंधित मामलों के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु आदेश-निर्देश दिये गए।

रिपोर्टर – सन्दप्रकाश