मिशन शक्ति कार्यक्रम में एस ओ मुजरिया ने महिला सशक्तिकरण,और साइबर क्राइम से बचने की सलाह दी।

मुजरिया। थाना क्षेत्र के गांव सेमरा बनबीरपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला सशक्तिकरण व संरक्षण के कार्यक्रम का एस ओ मुजरिया प्रदीप कुमार व एआरपी राजन यादव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाया जाए, जननी सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क, प्रधानमंत्री महिला पेंशन ,कन्या सुमंगला योजना आदि की जानकारी दी गयी।
एआरपी राजन यादव ने बालिकाओं की शिक्षा के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुये बालिकाओं के शत प्रतिशत नामांकन कराते हुए शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

महिला कांस्टेबल द्वारा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी बालिकाओं के सम्मान किया गया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका बबिता बब्बर, रुचि शर्मा, ललित कुमार, सत्यवीर सिंह, प्रवीण कुमार, विक्रम सिंह व ग्राम प्रधान नौशाद सहित महिला अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – सन्दप्रकाश