बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी बदायूं के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के 30 मंडलों में साधु संत महात्माओं पुजारियों को अंग वस्त्र भेंट कर कुशल क्षेम जाना उनके आशीर्वाद प्राप्त किए।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने त्रिदंडी देव सेवाश्रम दातागंज पर संत मधूसूदनाचार्य जी भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं कुशल क्षेम जाना। एवं विशाल भंडारे का आयोजन कराया।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने बदायूं विधानसभा तमाम मंदिरों पर साधु संत महात्माओं से वेट कर कुशल क्षेम जाना।

विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अब्दुल्लागंज, कठौली, बांस बरौलिया, गुधनी में मंदिरों पर साधु, संतों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज विधानसभा क्षेत्र के तमाम मंदिरों पर जाकर संत, महात्माओं से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके साथ ब्लॉक प्रमुख, चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जनपद में जगह-जगह मंदिरों में जाकर साधु-संतों का सम्मान किया।

रिपोर्टर – भगवान दास