बदायूं। श्रीराम दूत संकट मोचन बालाजी दरबार सम्राट अशोक नगर में गुरू शिष्य परंपरा के पावन पर्व गुरू पूर्णिमा को हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरु दर्शन के साथ शिष्यों ने अपने दिन की शुरूआत की। कई स्थानों पर गुरूओं की उपस्थिति में संक्षिप्त धार्मिक कार्यक्रमों का आयेाजन भी किया गया।

श्रीबालाजी दरबार मे बड़ी धूमधाम से गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम किया गया। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

महंत पुष्पेंद्र पुरी महाराज गुरुजी के यहां दूरदराज से आये सभी शिष्यों ने मिलकर बालाजी महाराज व गुरुजी का पूजन किया। जिसमें सीमा राठौर, प्रेम कुमार प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, नीरज राठौर, उमेश राठौर,अर्जुन शर्मा,परमेश्वरी कश्यप, संजू मौर्य,पासू सक्सेना, अंसुल,नन्हे कश्यप, चेतन कुमार,दीपू,विशेष प्रजापति, सतीश प्रजापति,राजवीर कश्यप, विराट,चमन कश्यप, पवन साहू,पंकज साहू, अमित प्रजापति, विनय सिंह, राम कुमार,आदि शिष्यों ने गुरु पूर्णिमा के आयोजन में शामिल रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास