बदायूँ। भारत के रक्षा मंत्री, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देश के लोकप्रिय राजनेता राजनाथ सिंह के जन्मदिन के अवसर पर क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों ने रवि प्रताप सिंह के आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर केक काटकर उनके स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, संरक्षक विजय रतन सिंह, संरक्षक व्यापार सभा रवि प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, जिला सचिव अलंकार तोमर आदि उपस्थित रहे।