संबाददाता:- विवेक गुप्ता उझानी
समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे:- 6395247324,

उझानी— जनपद बदायूं के कस्वा उघैती में एक साईकिल सवार युवक अपने घर के लिए वापस जाते वक्त रहस्यमय तरीके से नाले में गिरने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया।
आगे जानकारी के मुताबिक कस्वा उघैती निवासी बबलू उर्फ कल्लू (42) बर्ष पुत्र सरूपी अपनी साइकिल पर सवार होकर इस्लामनगर मार्ग की ओर से अपने घर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक उसकी साइकिल का संतुलन विगड़ गया। जिससे वह बिजली घर के समीप रोड़ के किनारे नाले में गिरने से गंभीर तरीके से घायल हो गया। नाले में गिरते समय किसी राहागीर की निगाह उस पर पड़ गई और दौड़ते हुए वह नाले के पास पहुंचकर उसको निकालने की कोशिश कर ही रहा था तब तक अन्य लोगों की भीड़ भी घटना स्थल पर जुटना शुरू हो गई। इसी बीच उक्त घटना की सूचना राहागीरो ने पुलिस को दी गई। पुलिस ने नाले के अंदर गिरे व्यक्ति को मय साईकिल के नाले से बाहर निकाला गया तथा तुरंत ही एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों को मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। आस पास के तमाम लोग मौत की खबर सुनते ही उसके घर की तरफ दौड़ने लगे।
संबाददाता/ विवेक गुप्ता उझानी