सहसवान। वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सहसवान रेन्ज के तारा नगला वन क्षेत्र में अन्नपूर्णा वन स्थापना के तहत 500 फलदार वृक्ष (आम, जामुन, अमरूद, सेब आदि) के पौधा लगाये।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा वृक्ष हमें जीवन देते हैं पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेंड़ लगाने चाहिये। यह वृक्ष मानव जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने वृक्षारोपण महाअभियान में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता एक वृक्ष अवश्य लगाये और उसका संरक्षण भी करे।

इस अवसर क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य हरिओम पाराशरी जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत अनुज माहेश्वरी अमित सिंह वज़ीरगंज ब्लॉक प्रमुख पुत्र शिवम सिंह संदीप चौहान  ज्ञानेंद्र सिंह चौहान सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास

You missed