बदायूँ – गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के तत्वाधान में डीएम आवास पर बदायूँ के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का स्थानांतरण विशेष सचिव गृह विभाग में होने पर डीएम कुमार प्रशांत की विदाई की।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने सम्मान पत्र भेंटकर डीएम कुमार प्रशांत को विदाई दी।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने 1 साल 4 महीने के कार्यकाल में अपनी निष्पक्ष कार्यशैली से जनता के दिलों में विशेष स्थान प्राप्त किया है।जिलाधिकारी कुमार प्रशांत के कार्य ने बदायूँ जनपद को विकास के नए आयाम पर स्थापित किया।बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक अशोक सक्सेना ने कहा कि जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने बदायूँ जनपद के प्रत्येक वर्ग को साधकर ऐतहासिक कार्य किये।उन्होंने ऐतहासिक इमारतों के पुनरुद्धार हेतु विशेष कार्य किये।बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक दिनेश शर्मा ने कहा कि अपनी कुशल प्रशासनिक शैली से जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कोरोना काल जैसे संकटग्रस्त समय में जनपद बदायूँ को सुरक्षित जोन में रखा।इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के सहसचिव गौरव पाठक,सहसचिव प्रशासन रितेश उपाध्याय,सहसचिव जनसंपर्क कौशल सिंह राठौड़,हर्षित पाठक,विभांशु दत्त आदि मौजूद रहे।