बदायूँ। सिविल बार बिसौली में आज हुए चुनाव में योगेश भारद्वाज ने राजेश मिश्रा को 27 वोटों से शिकस्त दी। योगेश भारद्वाज को 60 मत प्राप्त हुए और राजेश मिश्रा को 33 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर व्योमेश चंद्र ने कृष्ण पाल सिंह को 25 मतों से हराया। सचिव पद पर बलवीर मिश्रा ने अनिल सक्सेना को शिकस्त दी। कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र यादव ने राजकुमार पाल को हराया। कुल 93 मत पड़े। सभी अधिवक्ताओं ने जीते हुए पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया और जीत की बधाईया दीं। इस मौके पर ठा.समरसिंह,रामवीर सिंह,आशिक अली,सादिक अली,योगेश भारद्वाज,रामबाबू पण्डित,राम सरन,लेखराज सिंह,राजेश भारद्वाज,जुगल किशोर,बलवीर मिश्रा,व्योमेश,पंकज शर्मा,राजकुमार पाल,दिग्विजय,सुनील आर्य,रविन्द्र शर्मा,महेंद्र यादव,मनोज शर्मा,नितिन पाठक,दीपक साहनी,संजय शर्मा,राज मिश्रा,सौरभ मिश्रा, अवनीश,रनवीर,शशांक गोयल,विवेक यादव,आदित्य,सोहराब अली,संजीव शर्मा राम लखन आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।