बदायूं। नगर पालिका कर्मचारीयों की लापरवाही की बजह से पिछले कई हफ्तों से लावेला चौक निकट जैन मंदिर के पास नाली से निकाला गया कूड़ा अभी तक नहीं उठाया गया है। जबकि बारिश का मौसम है और इस बीच बारिश भी हो चुकी है आधी गंदगी दोबारा नाली में चली गई। एक तरफ नगर पालिका चेयरमैन नगर में जगह जगह सफाई अभियान चलाते नजर आ रही है, तो दूसरी तरफ नालों से निकली गई गंदगी को उठाने की कोई चिंता नहीं है।

एक तरफ नगर पालिका कर्मचारी सफाई के नाम पर नालों नालियों पर दुकानो- घरों की सीढ़ियों को तोड़ देते हैं। और दूसरी तरफ खुद ही नालियों से निकाली हुई गंदगी को उठाने की कोई चिंता ही नहीं है। मानो ऐसा लगता है कि सफाई अभियान सिर्फ खानापूर्ति या उच्च अधिकारियों को दिखाने के लिए ही चलाया जा रहा है ।

You missed