बदायूं। भाजपा कार्यालय पर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की बैठक हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ मोदी सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है। हमारे देश की बेटियाँ हमारे देश का गौरव हैं बेटी लक्ष्मी का रूप है। बेटा और बेटी में कोई असमानता न समझे, भ्रूढ़ हत्या गैर कानूनी अपराध है।

क्षेत्रीय संयोजक बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ सीमा राठौर ने कहा यह भाजपा का बहुत महत्वपूर्ण अभियान है। पार्टी इस अभियान को तेजी से चला रही है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ भाजपा सरकार की अहम पहल है।

इस मौके पर सलोनी पाठक हेमा सिंह प्रवेश सिन्हा कृष्णा सरिता वार्ष्णेय संगीता रस्तोगी समेत तमाम महिलाएँ उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर – भगवान दास