बदायूँ। राजकीय मेडिकल के पास हुई सड़क दुर्घटना में 14 जून को 7 लोगों की मौत हो गई थी। इनके परिजनों को शासन द्वारा आर्थिक सहायता दी गई है। शनिवार को गांव पहुंच कर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए के चेक का वितरण किया।

बीती 14 जून को राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास हुई। सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख प्रकट किया था घटना के बाद सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके परिवारजनों के लिए 2 – 2 लाख की आर्थिक सहायता के लिए मांग की थी।

जिस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के लिए 2 -2 लाख की सहायता धनराशि मंजूर कर दी। आज सदर विधायक महेश गुप्ता ने सहायता धनराशि के चेक परिवार जनों को जाकर दिए।