भाजपा सर्व स्पर्शी- सर्व व्यापी और सर्व ग्राही : राजीव कुमार गुप्ता

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने संबोधित किया।

मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना की, मुखर्जी का जीवन सदैव कार्यकर्ताओं के निर्माण हेतु रहा। आज मोदी सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए को समाप्त कर दिया।

श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था हमारा राष्ट्र प्रथम और पार्टी दूसरे नंबर पर है, यही भारतीय जनता पार्टी का आज भी मूल मंत्र है भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्र और भारत माता को परम वैभव पर ले जाने के लिए कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी सत्ता शासन में आने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र प्रथम रहे इसके लिए सदैव काम करती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व सदैव सरल और अन्य के प्रति उदारता का रहा। वह 33 वर्ष की अल्पायु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने, वह कुशल राजनीतिक के साथ- साथ प्रख्यात शिक्षाविद भी रहे।

वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र और विचार को आगे रखकर सदैव कार्य किया। उनका देहांत 23 जून को रहस्यमय तरीके से हुआ जिसको भारतीय जनता पार्टी आज बलिदान दिवस के रूप में मना रही है।

वरिष्ठ नेता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का देहांत रहस्यमय तरीके से तत्कालीन सरकार के समय हुआ। आज भी उनकी मौत का रहस्य उजागर नहीं हुआ है, तत्कालीन सरकार ने डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी को बहुत यातनाएं दीं। लेकिन मुखर्जी के सपनों को वर्तमान में मोदी और योगी सरकार साकार पूर्ण कर रही है।

गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने किया।

गोष्ठी में पूर्व विधायक सिनोद शाक्य चेयरमैन दीपमाला गोयल सुधीर श्रीवास्तव अंकित मौर्य रजनी मिश्रा सीमा राठौर दिवाकर वर्मा धीरज सिंह विजय रत्न फौजी मनोज गुप्ता जितेंद्र साहू हीरालाल वर्मा मुनीश अग्रवाल सुरजीव गुप्ता जोगेंद्र पटेल अनेकपाल पटेल पंकज शर्मा कर्तव्य वैश्य सुयश जौहरी मोनिका गंगवार रीता वर्मा भगवान सिंह मौर्य कन्हैयालाल गुप्ता विनीत पाण्डेय आशीष शर्मा रामनरेश गौतम अभिषेक वर्मा आशीष कश्यप रवि चौहान श्याम साहू अमित सिंह लवकेश गुप्ता जया साहू विवेक मौर्य समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास