बदायूं। आज अपना दल एस के युवा राष्ट्रीय सचिव प्रथम आगमन पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह क़े नेतृत्व में पी डब्लू डी गेस्ट हाउस पर कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई,और उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला राष्ट्रीय सचिव युवा सुरजीत कटियार ने   कहा कि अपना दल एस की की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उद्योग एवं वाणिज्य केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल हमेशा दलित वंचित पिछड़ों की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक उठाती हैं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपना दल एस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर अजीत पटेल जिलाध्यक्ष युवा फर्रुखाबाद, शिवेन्द्र पटेल, रघुवीर सिंह, चक्रेश कुर्मी,आयुष पटेल गगन पटेल, प्रोफेसर पीके वर्मा, फरियाद अली अल्वी, आफताब अली अल्वी रामू कश्यप, आकाश शर्मा,डॉक्टर एचएन सिंह, जुल्फिकार अली, साहिल पटेल, राघवेंद्र सिंह, लता पटेल, विमला कश्यप, अनोखेलाल कश्यप, सतीश चंद्र सिंह, शिवम पटेल, जैनेंद्र सिंह, बिलाल कादरी, शबनम खान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।