बदायूँ। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं के जंतु विज्ञान विभाग एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जैव विविधता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की एक शैक्षिक भ्रमण युक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “जैव विविधता की हानि तथा परिस्थितिकी तंत्र पर इसका प्रभाव ” था।

इस कार्यशाला में डॉ बरखा,डॉ सरिता यादव एवं डॉ गौरव कुमार सिंह द्वारा जैव विविधता की वर्तमान स्थिति, उसके सुरक्षित भविष्य एवं उसकी महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

छात्र छात्राओं ने डॉ बरखा सहित अन्य प्राध्यापकों के निर्देशन में जैव विविधता का साक्षात्कार करने के लिए बदायूं के विभिन्न क्षेत्रों तथा पौधशाला में जाकर पौधों तथा विभिन्न प्रजाति के जानवरों का सर्वेक्षण किया।

शैक्षिक भ्रमण युक्त कार्यशाला में अनु सक्सेना,दीक्षा यादव,प्रियंका,ज्योति यादव, आकांक्षा, शिखा, शिवानी, ललिता,निधि,सुहानी गुप्ता,शिप्रा सोलंकी, उदित प्रताप सिंह,अभिलक्ष चौहान आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – भगवान दास