सूचना/ सामाजिक कार्यकर्ताओं की छवि धूमिल करने हेतु षड्यंत्र रचने में संलग्न है भ्रष्ट तत्व।

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में 28 मई 2022 को जिला मुख्यालय पर होने वाले सत्याग्रह को सफल बनाने को लेकर सहसवान तहसील मुख्यालय पर सह मंडल समन्वयक अभय माहेश्वरी के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक व व्यवस्था सुधार मिशन के जनक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि वर्ष 2011 से निरंतर संगठन द्वारा जो विषय उठाए गए हैं, आज सरकार उन सभी विषयों पर कार्य कर रही है। यह संगठन व कार्यकर्ताओ के लिए गर्व का विषय है। इस कारण भ्रष्ट तत्व बुरी तरह बौखलाए हुए हैं, तथा सूचना/ सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरुद्ध षडयंत्र रच रहे हैं, उनकी छवि धूमिल करने के प्रयासों में लगे हैं, हमें विचलित नहीं होना है बल्कि ऐसे तत्वों का दृढ़ता से मुकाबला करना है तथा रिश्वतखोरी, कमीशनखोरी, डग्गामारी, जमाखोरी व मिलावटखोरी के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रखना है।

श्री राठोड़ ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस व श्रमिक दिवस पर संगठन की ओर से पंचायत राज व्यवस्था को क्रियाशील बनाए जाने एवम श्रमिकों के कल्याण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे, उन निर्णयों को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री व राज्यपाल को कार्यवाही की अपेक्षा के साथ प्रेषित किया जायेगा। सत्याग्रह में समस्त सूचना कार्यकर्ताओ की उपस्थिति अनिवार्य है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह, सह मंडल समन्वयक अभय माहेश्वरी, जिला समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत, तहसील समन्वयक आर्येंद्र पाल सिंह, राशिद अली, प्रमोद कुमार,, मसर्रत अली, राजवीर, टीकम सिंह व मोहित आदि उपस्थित रहे।