
श्रीकृष्ण सेना के कार्यकर्ताओं को इससे मजबूती से लड़ना पड़ेगा शिक्षा स्वास्थ्य और पंचायत में भ्रष्टाचार चरम पर है और इसके मिटाने के लिए श्री कृष्ण सेना कटिबद्ध है सभी कार्यकर्ता कमर कस लें इससे जी जान से लड़ना है।
श्री कृष्ण सेना संस्थापक डॉ अरुण कुमार यादव ने संगठन को मजबूती देने के लिए डॉ फारूक तुर्क को जिला उपाध्यक्ष एवं मुस्लिम समाज का जिला प्रभारी मनोनीत किया।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र में अति शीघ्र सेना की मजबूत इकाई को गठित करने का निर्देश दिया ताकि संगठन प्रभावी रूप से भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी से लड़ सके। वही नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष डॉ फारूक तुर्क ने कहा कि मैं संगठन को भरोसा दिलाता हूं की अशिक्षा बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में मुस्लिम समाज भी किसी से पीछे नहीं रहेगा और इस लड़ाई में हम संगठन का तन मन धन से साथ देंगे श्री कृष्ण सेना के संस्थापक द्वारा जो भी निर्देश समय-समय पर दिए जाएंगे उनका शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा l इस मौके पर समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेl
संवाददाता एडवोकेट विकास बाबू आर्या कि रिपोर्ट


