सहसवान। बताते चलें की भारत सरकार द्वारा भेजी गई सर्वे टीम ने बदायूं जिला जो बहुत पिछड़ा है उसकी सभी नगर निकायों के सर्वे किया सभी पालिकाओं का सर्वे कर टीम ने सहसवान और उझानी नगर पालिका के लिये भारत सरकार को रिपोर्ट दी सरकार ने सहसवान और उझानी को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया सन 2024 तक सहसवान को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने का भारत सरकार का प्लान। भारत सरकार द्वारा सहसवान नगर पालिका परिषद को मिनी स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलना सहसवान वासियों को सौभाग्य की बात है। मिनी स्मार्ट सिटी सहसवान को 2024 तक हाईटेक करने के आदेश।

यह सुनकर नगर वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई मिनी स्मार्ट सिटी सुविधाओं से लेस होगी शहर की पेयजल व्यवस्था,सफाई व्यवस्था और शहर मे पेड़ पौधे लगाकर हरा भरा करना पहला चरण में है। भारत सरकार की सर्वे टीम कई बार सहसवान का भ्रमण करने के बाद टीम ने भारत सरकार को रिपोर्ट सौंपी जिसमें सहसवान को वरीयता दी गई है। नगर पालिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने बताया ये सहसवान के लिए बड़े सम्मान की बात है। हमारा सहसवान अब मिनी स्मार्ट सिटी के नाम से जाना जाएगा बहुत जल्दी ऐसे कई काम सामने आएंगे जो सहसवान को बहुत खूबसूरत बना देंगे हाईवे की लाइट व्यवस्था जल्द पूरी होगी। कुछ ही दिनो में हाईवे दूधिया रोशनी से नहा जाएगा अभी हाइवे पर पौधे लग रहे है। जिसकी देखरेख की टीम बना दी गई है। ओवर हेड टैंक बनाये जाएंगे नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी ताकि शहरवासियों को स्वच्छ पानी मिल सके। मेरा मकसद सहसवान को नई ऊंचाई पर ले जाना है। ई.ओ.डॉ०राजेश कुमार ने बताया मिनी स्मार्ट सिटी बनाने में कई चरणों में काम होगा पहले चरण में सफाई व्यवस्था नालियों की सफाई और नालियों और नालो का चौड़ीकरण पेयजल की व्यवस्था सरकारी नक्शे से शहर के नए नालों को बनाकर शहर से बाहर पानी को निकालना शहर के रोडों को और खूबसूरत बनाया जाएगा सहसवान को मिनी स्मार्ट सिटी दर्ज करने पर अध्यक्ष बाबर मियां और अधिशासी अधिकारी डॉ०राजेश कुमार ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर को स्वच्छ बनाने में सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खान का भी पूर्ण योगदान है वह नगर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर में तीन तीन शिफ्टो में काम कराते हैं जिसकी वजह से आज हमारे नगर को यह दर्जा प्राप्त हुआ है सहसवान नगर पालिका और उझानी नगर पालिका को भारत सरकार ने 2024 तक बाक़ी सभी विकास कार्य पूर्ण करने को दिशा निर्देश दिए।

रिपोर्टर – सैयद तुफैल अहमद