नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के कारण इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स पर लगे प्रतिबंधों को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. शुक्रवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक स्टेटमेंट में इसकी जानकारी दी है. डीजीसीए ने स्टेटमेंट में कहा, “कॉम्पिटेंट अथॉरिटी ने भारत में आने या जाने वाली शेड्यूल्ड इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स के विषय पर जारी सर्कुलर की वैलिडिटी को 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दिया है”

यह प्रतिबंध इंटरनेशनल कार्गो संचालन और डीजीसीए की ओर से अप्रूव फ्लाइट्स पर पर लागू नहीं होगा. इसके साथ ही डीजीसीए ने कहा कि “हालांकि, इंटरनेशनल शेड्यूल्ड फ्लाइट्स को सक्षम प्राधिकारी की ओर से चुनिंदा मार्गों पर केस-टू-केस बेसिस पर अनुमति दी जा सकती है”

पिछले साल मार्च में लगा था बैन
कोरोना वायरस के चलते पिछले साल मार्च में इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट्स पर बैन की घोषणा की गई थी. पिछले महीनों में केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था के अधिकांश क्षेत्रों में प्रतिबंधों में ढील दी है, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट्स को पूरी तरह से चालू नहीं किया गया है. केंद्र सरकार ने बाद में पिछले साल घरेलू फ्लाइट्स के संचालन की अनुमति दी थी.

पिछले साल दिसंबर में ब्रिटेन में कोरोना वायरस का तेजी से फैलने वाल नया स्ट्रेन आने के बाद वहां की फ्लाइट्स पर भी बैन लगा दिया था. हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया था.

एयर बबल एग्रीमेंट के तहत फ्लाइट्स का संचालन
गौरतलब है कि कोरोना के कारण इंटरनेशनल फ्लाइट्स के सस्पेंड होने के बाद मई से वंदे भारत मिशन के तहत स्पेशल इंटरनेशनल फ्लाइट्स और जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय “एयर बबल” अरैंजमेंट के तहत ऑपरेट की जा रही हैं. भारत ने कई देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल एग्रीमेंट किया है. इनमें अफगानिस्तान, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, कनाडा, इथियोपिया, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, केन्या, कुवैत, मालदीव, नेपाल, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रवांडा, तंजानिया, यूक्रेन, यूएई और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं.

You missed

Gli amici consigliano spesso le stesse soluzioni, ma non sempre funzionano: vale la pena approfondire il tema. Pochi o troppi mirtilli: colazione dolce o salata: 5 alimenti Caffè nero o zuccherato: aggiunta benefica Potare male le rampicanti prima della primavera quattro bevande meglio alimentazione ideale per i reni Autunno: guida alla potatura delle Mirtilli o banane: D'autunno il passo svela Tre farmaci emicrania o cefalea: tipi e cause Anche il Botox richiede preparazione L'aglio invernale vuole un'aiuola ben nutrita Durante la giornata, non ignorare questo segnale anche i coperchi quando la il segreto dell'ammollo quotidiano il momento giusto per ogni tè d'inverno, l'ora giusta per dormire Ogni mattina, davanti al caffè, controllo il mio sito: poche righe sincere e aggiornate valgono più di una presenza online costruita a tavolino.