बदायूँ। क्षत्रिय महासभा बदायूं व महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में बुद्ध जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन जिला सचिव अलंकार तोमर के आवास पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष डाल भगवान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” उपस्थित रहे।

सर्व प्रथम अतिथि गण द्वारा भगवान बुद्ध के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया।

कवि भुराज सिंह राज लायर, सरिता सिंह व वीरबाला सिंह द्वारा काव्य पाठ किया गया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” ने कहा कि भगवान बुद्ध राजकुमार होकर भी त्याग की प्रतिमूर्ति थे। इच्छवाकु वंशीय सम्राट शुद्धोधन के बाद वह सम्राट बनते, यह जानते हुए भी उन्होने देश व समाज के हित में राजपाट को त्याग कर मानव जाति को शान्ति का संदेश दिया। उनके विचारों का अनुसरण कर विश्व में शान्ति स्थापित हो सकी। उनके द्वारा ज्ञान शील दया करुणा सत्य अहिंसा का जो पथ दर्शाया गया उस पर चलकर हमे लोक कल्याण के कार्य करने हेतु सदैव तत्पर रहना होगा।

इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह, गिरीश पाल सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, धनपाल सिंह बाबा जी, ,सुशील कुमार सिंह , विजय रत्न सिंह, महीपाल सिंह तोमर, मोहित तोमर, छबीले चौहान, रानी सिंह , कल्पना तोमर, पालू सिंह, सुनील तोमर फौजी ,मनोज चन्देल, सोनू ठाकुर, कमल ठाकुर, सुशील कुमार राम मेडिकल बाले, आकाश तोमर आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

संचालन भू राज सिंह राज लायर ने किया तथा ज़िला सचिव अलंकार तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।