
गंदे पानी से आ रही बदबू दुकानदार परेशान।
कुंवर गांव। नगर पंचायत के मेन चौराहे पर व्यापारियों की दुकानों के आगे भयंकर गंदगी फैली हुई है जिसका मुख्य कारण है कि नगर पंचायत द्वारा पानी निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

दुकानों के आगे पानी भरा हुआ है जिसमें पड़े कचड़े से बदबू आ रही है नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की ओर से कोई सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही है गंदा पानी से बदबू आने की वजह से मिट्टी डालकर बन्द करने का प्रयास किया गया।

दुकानदार काफी परेशान है जो कई बार नगर पंचायत चेयरमैन व अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है । नगर पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का काम किया जा रहा है।
रिपोर्टर – तेजेन्द्र सागर






