महाराणा प्रताप के विचारों के अनुसरण से सुदृढ होगा समाज व राष्ट्र।

बदायूँ। महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट एवं क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर स्काउट भवन बदायूं में कार्यकारी जिला अध्यक्ष डाल भगवान सिंह की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अवनीश कुमार सिंह चौहान (अयोध्या), राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कृपाल सिंह व ब्लाक प्रमुख उसावां ममता सिंह उपस्थित रही।

सर्वप्रथम पुष्पों से सुसज्जित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्र नायक, जन जन की आस्था के केंद्र महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहर में शोभा यात्रा निकाली गई, महाराणा प्रताप चौक पर पूरे दिन मिष्ठान्न वितरण का कार्य हुआ। माल्यार्पण में उमड़े विशाल जनसमूह के कारण जाम की स्थिति बनी रही।

तत्पश्चात प्रभाशंकर स्मृति स्काउट भवन में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए तथा समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान करने वाले महानुभावों एवम मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही मनसुख लाल गुप्ता को भामाशाह सम्मान 2022 तथा हामिद अली खां राजपूत को हाकिम खां सूरी सम्मान 2022 प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” ने कहा कि महाराणा प्रताप एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, महान योद्धा थे, शस्त्र और शास्त्र पर उनका समान अधिकार था। उन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर दिया। उनकी वीरगाथा की कहानियां भारत में ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में सुनाई जाती है। महाराणा प्रताप ने सर्व समाज को लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए जीवन भर कार्य किया। उन्हे किसी जाति और समाज की सीमा में नही बांधा जा सकता है। सौभाग्य से आज हमारे देश प्रदेश को महाराणा प्रताप की परम्परा पर कार्य करने वाला नेतृत्व मिला हुआ है। महा मानव की जयंती पर हम सबको महाराणा प्रताप के बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिए जानें की आवश्यकता है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विचार व्यक्त करते हुए अयोध्या से चलकर आए क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अवनीश कुमार सिंह चौहान ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमने उस भारत भूमि मेंं जन्म लिया जहां महाराणा प्रताप जैसे राष्ट्रभक्त पैदा हुए। महाराणा प्रताप वीर शिरोमणि होने के साथ ही राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। सम्पूर्ण जीवन उन्होंने देश और समाज के लिए जिया। हमारे देश के नागरिकों को महाराणा प्रताप से देश और धर्म पर सर्वस्व न्यौछावर करने के पथ पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान योद्धा तो थे ही वह एक आर्टिस्ट भी थे, कवि व लेखक भी थे। प्रकृति प्रेमी होने के कारण जंगल में रहना स्वीकार किया, वह शाकाहारी थे। समाज के हर वर्ग भील, वनवासी, आदिवासी को आदर की दृष्टि से देखते थे। उनकी देशभक्ति से प्रेरित होकर ही उनके चरणों में भामाशाह ने अपना सर्वस्व समर्पण कर दिया। महाराणा प्रताप को चित्तौड़ अथवा मेवाड़ तक ही सीमित नहीं किया जा सकता वे भारत माता के सच्चे सपूत थे, भारत माता की गोद में जन्म लेकर उन्होने

भारत भूमि को धन्य कर दिया। गर्व का विषय है कि आज संपूर्ण राष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरा विश्व उनका स्मरण कर रहा है। कवि मुनीश कुमार सिंह, सरिता सिंह व भूराज सिंह राज लायर ने काव्य पाठ किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से धनपाल सिंह, डा सुशील कुमार सिंह, विजय पाल सिंह भदौरिया, गोपाली सिंह, डॉ वी पी सिंह सोलंकी, राजपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, उमेश कुमार सिंह, राम सरन सिंह, गिरीश पाल सिंह, सौरभ धर्मेंद्र प्रधान, शोभित तोमर, अलंकार सिंह तोमर, राकेश सिंह, अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, रतनवीर सिंह, सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह वैध, विनय कुमार सिंह, संग्राम सिंह, करुणा सोलंकी, सरिता सिंह, विपिन कुमार सिंह, सुरेश सिंह, राम प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, झंडू भैया, श्याम पाल सिंह, आर्येंद्र पाल सिंह, सतेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रताप सिंह आचार्य, विष्णु प्रताप सिंह, शेर बहादुर सिंह, सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत सिंह, सुमित कुमार सिंह चौहान यश तोमर, राजेंद्र सिंह तोमर, बीरवाला सिंह, सीमा राठौर, सविता, मीनाक्षी सिंह, देवी सिंह देवड़ा, धमेंद्र सिंह, गोविंद राणा, परविंदर सिंह, टीकम सिंह, सोमवीर सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद सिंह, रूप किशोर सिंह, वेद प्रकाश सिंह, रिद्धि प्रताप सिंह, प्रेम पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह, सहित क्षत्रिय युवा सभा, क्षत्रिय महिला सभा, क्षत्रिय सैनिक सभा, क्षत्रिय अधिवक्ता सभा, क्षत्रिय दिव्यांग सभा, क्षत्रिय शिक्षक सभा, क्षत्रिय व्यापार सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भू राज सिंह राज लायर ने किया तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।