दातागंज। बदायूं उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम सरेली पुख्ता की कुमारी संगीता पुत्री स्व० रामचंद्र ने दातागंज तहसील दिवस में जिलाधिकारी दीपा रजंन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा० ओ०पी० सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पिता को पटटे में मिली कृषि भूमि पर गांव के कुछ दवंग लोगों द्वारा जालसाजी कर नकली कागजात तैयार कराए गए उसके बाद उन्होंने उसकी कृषि भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया इस संबंध में उसने वर्ष 2021 में एक बाद उपजिलाधिकारी दातागंज के न्यायालय में वाद दायर किया था जिस पर न्यायालय द्वारा संज्ञान लेते हुए विजेन्द्र पाल सिंह, अनेक पाल सिंह, सरवान सिंह पुत्रगण रामचन्द्र व नक्षत्र पाल पुत्र प्रथम के विरूध दिनांक 10/11/2021 को थाना दातागंज में अभियोग पंजीकृत करते हुए धारा 420, 467, 468, 471, 447 के तहत उपजिलाधिकारी दातागंज ने आदेश दिये थे लेकिन दातागंज पुलिस पर निष्क्रियता एवं साठगांठ के चलते आज तक कार्रवाई नहीं है इस संबंध में उसने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से तहसील दिवस में न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर – राजेन्द्र कुमार