रिपोर्टर- भगवान दास

बदायूं।जिला पुरुष और महिला अस्पताल का शनिवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बरेली मंडल बरेली ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जांचा परखा और वस्तु स्थिति से रूबरू हुए सभी इमरजेंसी से लेकर वार्डों तक जानकारी हासिल की।जिला अस्पताल के सीएमएस विजय बहादुर राम ने बताया कि इमरजेंसी से लेकर एक्सरे विभाग,एनआरसी विभाग व अस्पताल में सभी जगह निरीक्षण किया गया जिसमें सब कुछ ठीक-ठाक पाएगा।
शनिवार को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. दीपक ओहरी ने औचक निरीक्षण कर जिला अस्पताल जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना जिसमें महिला अस्पताल में काफी कमियां नजर आई और कुछ भी ठीक नहीं मिला।उन्होंने सबसे पहले जिला पुरूष अस्पताल  बाद में जिला महिला अस्पताल में ओपीडी से लेकर लेबर रूम, सर्जिकल वार्ड,ओटी तथा अन्य जगहों का निरीक्षण किया।एसएनसीयू में भर्ती बच्चे के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद ओपीडी में आने वाले मरीजों के बारे में पूछा। निरीक्षण के बाद महिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती महिलाओं से सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने सीएमएस को अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डॉ राविया सहित कई डॉक्टरों को फटकार लगाई उन्होंने कहा कि आप मरीज के साथ सही व्यवहार नहीं करते हो आप लोगों को शर्म आनी चाहिए  आप लोगों के पास बीपी चेक करने तक की मशीन नहीं है तो मरीज का क्या इलाज करोगें।इस मौके पर सीएमएस डॉ. रेखा रानी, डॉ.संदीप वार्ष्णेय,क्वालटी मैनेजर अरविंद वर्मा,हेल्फ डेस्क मैनेजर महेश सरन मैटर्न सलोचना जॉन,मनू सिंह, उत्कर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।