बदायूँ। गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव की एक शोकसभा मोहल्ला चौबे स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पर आयोजित की गई।शोकसभा में बदायूँ गौरव क्लब के संरक्षक एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के सहसंयोजक,बेसिक शिक्षा को समर्पित नवाचार एक पहल के राष्ट्रीय संयोजक एवं शिक्षक हरीश चंद्र सक्सेना के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर एवं शांतिपाठ कर श्रदांजलि दी गयी।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि बेसिक शिक्षा में कार्यरत रायपुर धीरपुर के प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र सक्सेना बदायूँ जनपद की प्रमुख शख्सियत हैं।उन्होंने पूरे प्रदेश में बेसिक शिक्षा के उत्थान के लिए कार्य किया।वह हमेशा साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए समर्पित रहते थे।उनका आकस्मिक निधन बदायूँ जनपद के लिए अपूर्णनीय क्षति है।वैशाली फ़िल्म के निदेशक अशोक सक्सेना ने कहा कि हरीश सक्सेना का बदायूँ एवं गौरव क्लब बदायूँ गौरव महोत्सव में किया गया योगदान कभी भुलाया नही जा सकेगा।बदायूँ गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा ने कहा कि बदायूँ जनपद को हरीश सक्सेना पर गर्व है और बदायूँ गौरव क्लब द्वारा उनकी याद में प्रतिवर्ष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।शोकसभा में निशांत पाठक, हिलाल बदायूँनी,अनिरुद्ध शर्मा,सचिन सक्सेना,कौशल राठौड़,हर्षित पाठक,करुणेश राठौड़,रितेश उपाध्याय,विभांशु दत्त,दिशांत पाठक आदि लोग मौजूद रहे।