त्यौहार हैं, अपार खुशियों का संसार :- संजीव

होली उत्सव पर बच्चों ने लगाया गुलाल, खेली फूलों की होली।
-पुष्प से हुए बच्चे सम्मानित, मुस्कुराते रहने का दिया संदेश।।

उझानी। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चल रहे प्रखर बाल संस्कारशाला के कैंप कार्यालय पर बच्चों ने होली उत्सव मनाया। फूलों से होली खेली और एक दूसरे के अबीर-गुलाल लगाया। होली गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। मुस्कुराते हुए का संदेश देने के साथ उन्हें पुष्प देकर सम्मानित किया गया।

गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि त्यौहार अपार खुशियों का संसार हैं। व्यक्ति खुशी और संतुष्टि के लिए जीवन भर संघर्ष करता है। पर्वों, उत्सवों और त्यौहारा की खुशबू चारों ओर फैलती है और एकता, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देती है। हंसी खुशी की जिंदगी से सुगंधी बिखेरें, दूसरों के दुःखों, कष्टों और तकलफों को दूर करें।

मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि होली उमंग और उत्साह का पावन पर्व है। युवाओें में अनोखा जोश पैदा करता है। श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाएं और देवता बनें। मातृशक्ति आरती शर्मा ने मुख्य दीप प्रज्ज्वलित किया।

मातृशक्ति रीना शर्मा ने सभी के तिलक लगाया और पुष्प वर्षा की। ने होली आई रे, मेरे कान्हा ने खेली होली गीतों को प्रस्तुत कर लोगों में उत्साह भर दिया। गुलाल भी लगाया। इस मौके पर सौम्या शर्मा, हेमंत, दीप्ति, आयुषी, रौनक, अंश, भूमि, खुशबू आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – निर्दोष शर्मा