उझानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्ति /वाहन अभियान चैकिंग के दौरान थाना उझानी पुलिस द्वारा दिनाँक 26/27.02.2022 की रात्रि में मोटर साइकिल सवार साकिब पुत्र शकील निवासी नगर उझानी के मौहल्ला पठानटोला थाना उझानी निवासी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 1अदद तमंचा 315 वोर नाजायज व 1 कारतूस 315 वोर बरामद हुआ। जब पुलिस द्वारा उससे मोटर साईकिल के कागजात माँगे गये तो वह नहीं दिखा सका। तत्पश्चात पुलिस ने मोटर साईकिल को संदिग्ध मानते हुए 207 MV ACT के अन्तर्गत सीज किया। साथ ही नाजायज तमंचा व कारतूस बरामदगी के सम्बन्ध में थाना उझानी पर मुकद्दमा अपराध संख्या 123/2022 धारा 3/25 A ACT बनाम साकिब उपोरक्त पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त का नाम पता :-

  1. साकिब पुत्र शकील निवासी मौहल्ला पठानटोला कस्वा व थाना उझानी बदायूँ,

गिरफ्तार करने वाली टीम :-

थाना उपनिरीक्षक अनूप सिंह उझानी जनपद- बदायूँ

हेड कांस्टेबल अनुपम थाना

उझानी जनपद- बदायूँ

रिपोर्टर – विवेक गुप्ता