बदायूं। रूस के द्वारा यूक्रेन में किए जा रहे हमले से यूक्रेन ईस्ट में फंसे भारतीय मूल के छात्र परेशान। इस बात को लेकर छात्रों के परिवार वाले ज्यादा गंभीर हैं।यूक्रेन वेस्ट के लोगों को पोलैंड भेजा जा रहा है। जबकि यूक्रेन ईस्ट में फंसे भारतीय मूल के छात्र परेशान हो रहे है। छात्रों को वहां से निकाला नहीं जा रहा है।

भारतीय दूतावास और भारतीय सरकार उन्हें लगातार गुमराह कर रही है। जहां बदायूं शहर के छात्र आनंद यादव भी यूक्रेन ईस्ट के शहर सर्पिना खरकीव में अपने छात्र साथियो के साथ फंसे हुए हैं। उनके साथ बदायूं, बरेली, कासगंज, आगरा जिले के छात्र वहां फसें हुए है। उन लोगों तक  किसी भी तरह की कोई मदद नहीं पहुंच रही है। वह छात्र लगातार भारतीय दूतावास से संपर्क करने की कोशिश कर रहे है।

लेकिन भारतीय दूतावास और भारतीय सरकार उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उनके साथ कई भारतीय छात्र यूक्रेन ईस्ट में फंसे हुए हैं। जहां उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। भारतीय सरकार यूक्रेन ईस्ट में फंसे भारतीय छात्रों की कोई मदद नहीं कर रही है ना ही वहां के भारतीय दूतावास भी कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। आसपास के इलाकों में दिन रात भारी बमबारी हो रही है। ऐसे हालातों को देख छात्रों के परिवार वालों में दहशत बैठी है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

यूक्रेन ईस्ट में फंसे भारतीय मूल के लोग बेहद परेशान हैं। उनके आसपास के बंकर में यूक्रेन की सेना ने कब्जा कर लिया है। यूक्रेन की सरकार ने भारतीय लोगों को मेट्रो में बने बंकर में जाने के लिए आदेश दे दिए हैं। लेकिन मेट्रो में बने बंकर में लोगों का जाना बहुत ही मुश्किल हो रहा हैं। भारतीय दूतावास और भारत सरकार इसके लिए कोई सहायता नहीं दे रही है।

रिपोर्टर – भगवान दास