युवाओं का श्रेष्ठ चिंतन करेगा दिशाबोध : अनिल

बदायूँ। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर संगोष्ठी हुई। युवा पीढ़ी के श्रेष्ठ चिंतन और विचारों की प्रखरता के लिए युग सृजेता प्रयाज कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर ने कहा कि युवा देश का गौरव है। उनका श्रेष्ठ चिंतन दिशाबोध कराता है।
जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने कहा कि युवा दिग्भ्रमित न हों। नशे में फंसे युवा अपने निर्धारित लक्ष्य से भटक रहे हैं। भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कारों से ऊर्जा ही बुलंदी का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
इंजीनियर नत्थू लाल शर्मा ने कहा कि युवा अपनी शक्ति और सामथ्र्य को पहिचानें, राष्ट्रहित में उसका सदोपयोग करें।
परिब्राजक सचिन देव ने जिस ओर जवानी जाती है उस जमाना जाता है। जवानी निर्माण और विकास के लिए शक्ति और ऊर्जा चाहिए। जिसका स्त्रोत युवा हैं। व्यक्तिगत सुख एवं उन्नति पर केंद्रित युवा सोंच को राष्ट्रनिर्माण के महान कार्य हेतु संकल्पित होना होगा।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि चरित्रवान, सुसंस्कारी युवा ही राष्ट्र की सच्ची पूंजी हैं। युवा राष्ट्र की चुनौतियांे का समाधान करें। देवसंस्कृति की महान परंपरा से वैश्विक समाधान भी खोजें। इस मौके पर रामचंद्र प्रजापति, राजेश्वरी, प्रीति आदि मौजूद रहीं।

रिपोर्टर – निर्दोष शर्मा