बदायूँ। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के निर्देशानुसार ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित आशुतोष उपाध्याय की अध्यक्षता में एवं बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव पं अमन मयंक शर्मा के मुख्य आथित्य में मां सरस्वती की पूजा अर्चना ब्राह्मण बंधुओ की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि बसंत पंचमी ब्राह्मणों का प्रमुख पर्व है इस दिन माँ सरस्वती की आराधना करके हम विद्या प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
परशुराम युवा मंच के जिलाध्यक्ष अमन मयंक शर्मा ने कहा कि माँ सरस्वती की कृपा से कला, साहित्य,काव्य,गीत,संगीत एवं अन्य कलाओं की प्राप्ति होती है। जिला अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय ने बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा को पीताम्बर पहनाकर सम्मानित किया।साथ ही सभी विप्र बंधुओ का पीताम्बर ओढ़ा कर अभिवादन किया तथा विप्र बंधुओ ने भी जिला अध्यक्ष का पीताम्बर ओढ़ा कर सम्मान किया। इस मौके पर परशुराम राम युवा मंच के अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा , हर्षित पाठक , प्रशांत मिश्रा , निर्दोष पंडित, रिंकू पंडित ,गौरव पाठक,रितेश उपाध्याय, पीयूष शर्मा,कौशल सहित तमाम विप्र मौजूद रहे।