मदद – एक कारवाँ संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा मोहम्मद शादाब को मदद – एक कारवाँ वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष बदायूँ के पद पर मनोनीत किया गया।

संस्था के संरक्षक लवकेश गुप्ता, अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अमन रस्तोगी, सचिव सुभाष शर्मा, उपसचिव कृष्ण गौरव गुप्ता, प्रियंका भट्टाचार्य, मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा, कोषाध्यक्ष अमन शर्मा, गौरव धींगडा तथा अनारक्षित समाज के अध्य्क्ष अमितेश पाठक की उपस्थिति में कार्यक्रम की संपन्नता Tempetations Cafe में हुई।