बदाँयू। नगर ककराला में इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ आफ इंडिया जिला बदाँयू की एक खुली बैठक हुई।
सभासदर श्री मुस्लिम खा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
वार्ता के दौरान श्री शहनवाज खा ने एसोसिएशन की जिला की समिति के गठन की बात रखी। जिसे भी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निम्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन हुआ। सभी ने अपने मतों का प्रयोग किया।


जिलाध्यक्ष मुहम्मद आदिल खान,जिला उपाध्यक्ष जुबैर खा,महासचिव साकिब हुसैन फलाही,कोषाध्यक्ष मुहम्मद ताईफ, उप महामंत्री फुरकान अली,जिला सचिव इब्राहीम अंसारी जिला,उप सचिव अली जान कादरी खुनक,मीडिया प्रभारी हाफिज कमर,जिला प्रवक्ता मुहम्मद राशिद खान,जिला उप प्रवक्ता आमना बी और सदस्य आदि उपस्थित रहे। और इसी के साथ सभा की कार्यवाही समाप्त की गयी।