संबाददाता:- विवेक गुप्ता उझानी
समाचार एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करे:- 6395247324,

उझानी— कासगंज के सिड़़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला धीमर में शराब माफियाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले के दौरान थाना के एस आई अशोक कुमार सिंह को गंभीर तरीके से घायल कर दिया गया था। तथा एस आई के साथ में सिपाही की इन शराब माफियाओं द्वारा दर्द नाक तरीके से हत्या कर दी गई थी।आगे इस जघन्य घटना का नगला धीमर का कच्ची शराब का माफिया मुख्य आरोपी मोतीलाल की पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश करने में जुट गई हैं। अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी पीयूष मारडियो की संस्तुति पर एसपी मनोज कुमार सोनकर ने मुख्य आरोपी मोतीलाल पर 50000/ रूपए का ईनाम घोषित किया गया था।जो कि शनिवार को शासन की संस्तुति पर एडीजी राजीव कृष्ण ने अब इस राशि को तत्काल बढ़ाकर 100,000/ रूपए कर दिया गया है। इससे पचास हजार का ईनामी मुख्य आरोपित मोतीलाल अब एक लाख रुपए का ईनामी हो गया है।
एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मुख्य आरोपी मोतीलाल के साथ फरार चल रहे दोनों भाई मोहर सिंह एवं मानपाल के ऊपर भी पच्चीस- पच्चीस हजार रूपए का ईनाम घोषित कर दिया गया है। जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार तलाशने में जुटी हुई है। पुलिस को आज 72 घंटे वीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग न लग सका है।
इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था घटना के बारह घंटे के भीतर ही पुलिस ने सक्रियता के साथ एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपित के भाई तथा गांव में कच्ची शराब के अबैध धंधा में अपनी पूर्ण भागेदारी निभाने वाला नामजद आरोपी एलकार को इनकाउंटर में मार गिराया था।