बदायूं। जिले बैठी जिलाधिकारी दीपा रंजन भ्रष्टाचार रोकने में पूरी तरह नाकाम होती हुई दिखाई दे रही है! भ्रष्टाचार आज पूरी तरह चरम सीमा पर फैलता हुआ नजर आ रहा है! चाहे वह किसी भी विभाग से संबंधित हो जैसे कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राशन वितरण, पोषाहार, ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा कार्य हो, शौचालय, पंचायत घर, ग्रामों की सड़कें, नाले- नालियों, बिजली व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदि योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं आदि विभागों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है! बात की जाए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तो पैसे के बल पर किसी भी तरह की धारा डॉक्टरो द्वारा बनाकर तैयार कर दी जाती है! जिसमें कमजोर लोग जमकर पिश्ते नजर आ रहे हैं! वही राशन वितरण में भी लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है !अगर गांव गांव राशन वितरण से संबंधित सर्वे करा लिया जाए तो ना जाने कितने लोगों की गर्दन फंसती नजर आएंगी वही बात पोषाहार की की जाए तो उसका लाभ भी लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा इन सारी चीजों पर भ्रष्टाचार को रोकने में जिलाधिकारी नाकाम साबित हो रही है! वही उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर जिले के जिलाधिकारी को निर्देश दे रहे हैं!
कि भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगा दी जाए उसके बावजूद भी भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं!अगर इन सारी चीजों पर जिले पर बैठी जिलाधिकारी गंभीरता से संज्ञान लेना शुरू कर दें तो हो सकता है! कि भ्रष्टाचार में थोड़ा सुधार आ जाए!