शाहजहांपुर। भाजपा की जन विश्वाश यात्रा मथुरा से चलकर आज शाहजहांपुर पहुंची। यात्रा का शहर में जगह -जगह फूलों की बर्षा से भव्य स्वागत हुआ। जन विश्वाश यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद साथ ही बरेली के सांसद संतोष गंगवार मौजूद रहे। यात्रा शहर नगर विधानसभा से होते हुये निगोही पुवायां होते हुये पीलीभीत पहुचेगी।

आपको बता दें कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि भाजपा अपना ही बनाया हुआ रिकॉर्ड तोडती है।भाजपा केवल विकास की बात करती है सबका साथ सबका विकास हम फिर विकास और सुशासन के मुद्दे पर चुनाव लड़ती हैं उन्होंने यह भी कहा कि यूपी में भाजपा2022 के विधान सभा चुनाव में 350 से ज्यादा सीटें लायेगी। साथ ही उनका यह भी कहना है कि जन विश्वास यात्रा को जनता का हर जगह आशीर्वाद मिल रहा है। 2022 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार पूरे बहुमत से आ रही है।

रिपोटर – राहुल अवस्थी