बिसौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर स्वराज का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं ब्रज प्रांत बौद्धिक प्रमुख देवराज ने भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के आचार्य रविकांत ने अपने संचालन/उद्बोधन में कहा हमने कितने संघर्षों के बाद आजादी पाई है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं।

लेकिन हमें उन संघर्षों को भूलना नहीं चाहिए जिनके लिए आजादी के दीवाने मां भारती के सच्चे सपूतों ने अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता देवराज जी ने बताया यह किस प्रकार देश की आजादी के लिए महान वीर क्रांतिकारी योद्धा एवं स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर इस देश को गुलामी से मुक्त किया था। आज वर्तमान में इस देश के अंदर आध्यात्मिक चेतना एवं सामाजिक उत्थान के साथ-साथ भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने का कार्य किस प्रकार से चल रहा है कि हम सभी लोग जानते ही हैं चाहे वह धारा 370 हो अथवा 35a अथवा सी.ए.ए.। किस प्रकार कम्युनिस्टों के द्वारा भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता को नष्ट करने का कुचक्र प्रयास किया गया। प्राचीन भारत और आधुनिक भारत के बारे में भी विस्तार पूर्वक विचार रखें वहीं भारत की आजादी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अहम भूमिका के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया जिसको सभी लोगों ने धैर्य पूर्वक सुना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेम शंकर पाठक रहे एवं मुख्य अतिथि नगर संघचाक प्रमुख प्रदीप रूस्तगी एव विशिष्ट अतिथि जूना अखाड़ा के कोतवाल आनंद महाराज रहे, कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रेम शंकर पाठक के अभिवादन उद्बोधन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। धर्मजागरण संयोजक हरगोविंद पाठक, चंद्र सक्सेना, प्रेम प्रकाश, जिला व्यवस्था प्रमुख राजेश गुप्ता, कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह, नगर कार्यवाह राजेश राणा, जिला प्रचारक रविप्रकाश, तहसील प्रचारक गोपाल, नगर कार्यवाह नीरज शर्मा, नगर शारीरिक प्रमुख शिवम वार्ष्णेय, विद्यार्थी प्रमुख पुष्कर माधव, नरेंद्र विश्वकर्मा, हिंदू जागरण मंच जिला उपाध्यक्ष पुनीत शाक्य , मेजर कैलाश, विपुल, निशू विश्वकर्मा, रजत पांचाल, व नैतिक पांचाल नगर अध्यक्ष केपी मौर्य राहुल सिंह सिद्धार्थ गोयल रूपेश बाल्मिक वीरांगना वाहिनी नगर अध्यक्ष ममता सचिन बाल्मिक विजेंद्र वाल्मिक राम कीर्ति विशाल बाल्मिक आदि नगर एवं आसपास के प्रमुख गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – अभय राज सिंह