★ सैकड़ो युवा व्यापारियो ने ली उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदयस्ता

★ सम्मान समारोह में प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोन्टू को माल्यर्पण कर गदा भेंट कर किया ज़ोरदार सम्मान

★हर ट्रेड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा व्यापारी को मिलेगा यूथ बिजनेस टाइकॉन का अवार्ड

बदायूं। आज दिनाँक 26.12 .21 को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की व्यापारी सम्मान समारोह लवकेश गुप्ता जी के प्रतिष्ठान पर आयोजित किया गया जिसमें संगठन को गतिशीलता प्रदान करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने सैकड़ो युवा व्यापारी के साथ सदयस्ता ग्रहण करने वाले कर्मठ युवा व्यापारी लवकेश गुप्ता को युवा जिला अध्यक्ष एवं ऋषभ नारंग को नगर युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र सौंपा। सम्मान समारोह में नगर इकाई द्वारा हाल ही में युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत हुए नवनीत गुप्ता शोन्टू को माल्यर्पण कर गदा भेंट करते हुए सम्मान किया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोन्टू ने बताया कि संगठन में आज इतनी बड़ी संख्या में युवा व्यापारियो ने सदयस्ता ग्रहण की है निश्चित ही युवा व्यापारियो को दिशा एवं दशा देने का कार्य जिला युवा अध्यक्ष लवकेश गुप्ता व नगर युवा अध्यक्ष ऋषभ नारंग करंगे उनके नेतृत्व में संगठन को ऊंचाइयां प्रदान होंगी इनके मनोनयन से युवा व्यापारियो में हर्ष का माहौल है।

नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष लवकेश गुप्ता ने बताया कि युवा व्यापारियो को मार्गदर्शन की बहुत जरूरत थी जिसके लिए बरिष्ठ पदाधिकारियो के निर्देशन में पूरे जनपद में युवा व्यापारी को जागरूक करते हुए संगठन से जोड़ने का कार्य कर्तव्यनिष्ठा से करँगे। नवनियुक्त नगर युवा अध्यक्ष ऋषभ नारंग ने बताया कि संगठन के हित मे कार्य करते हुए व्यापारिक समस्यायों के समाधान के लिए युवा शक्ति पूर्ण मनोयोग से कार्य करेगी जल्द ही युवा जुझारू व्यापारियो को संगठन में स्थान देते हुए नगर कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। जिलामहामंत्री संजीव आहूजा एवं पी.के.सक्सेना ने बताया कि युवा शक्ति ही संगठन की रीढ़ है उन्होंने जल्द से जल्द जिला युवा व नगर युवा कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए।

नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता भल्लू ने कहा कि अपने ट्रेड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा व्यापारियो को सम्मान देने के लिए जल्द एक समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नरेश शंखधार ने व संचालन नगर महामन्त्री अबधेश रघुवंशी ने किया उपस्थित व्यापारियो ने नवनियुक्त पदाधिकारियो का माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया। समारोह में प्रमुख रूप से निखिल गुप्ता, सुमित वर्मा,यश रस्तोगी,प्रिंस शर्मा,कौशल गुप्ता, सनी सपरा,संजीव पाठक,राजीव गुप्ता,आशीष गुप्ता,प्रसून गुप्ता,पुष्पेंद्र शर्मा,निशांत शर्मा, रितेश गुप्ता,सचिन बत्रा,पुलकित शर्मा, अमन शर्मा,शांतनु रस्तोगी, सनी साहनी ,हर्ष रावत,निहित वैश्य सहित सैकड़ो युवा व्यापारियो ने सदयस्ता ग्रहण की।