बदायूँ। भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट एवं बदायूँ गौरव क्लब के तत्वाधान में गाँव शिकरापुर में श्री गोलोक धाम गौशाला में माघ मास के पावन अवसर पर 12 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव एवं श्रीमद बाल्मीकीय रामायण कथा एवं श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ कलश यात्रा एवं वेदी पूजन के साथ शुरू हो गया है।भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य पं मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री एवं बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया।वेदी पूजन सूरत से आये यज्ञाचार्य आचार्य पं विपिन शास्त्री जी ने करवाया।भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य पं मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री एवं बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने
बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव का आयोजन आज से 21 फरवरी तक किया जाएगा।जिसमें 12 फरवरी से 20 फरवरी तक प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक एवं सांय 4 बजे से 6 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।12 फरवरी से 20 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बाल्मीकीय रामायण कथा का आयोजन होगा।12 फरवरी से 18 फरवरी तक सांय 7 बजे से 11 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।20 फरवरी को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव की पूर्णाहुति दी जाएगी एवं बाल्मीकीय रामायण कथा तथा श्री मद भागवत कथा का विश्राम होगा।21 फरवरी को ब्राह्मण एवं संत भोज के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा।
भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य पं मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री एवं बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव में सूरत से पधारे यज्ञाचार्य आचार्य पं विपिन मिश्रा जी द्वारा यज्ञ पूर्ण करवाया जाएगा एवं बाल्मीकीय रामायण कथा एवं श्री मदभागवत कथा के कथा व्यास पं आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री जी रहेंगे।बदायूँ गौरव क्लब के सचिव अमन मयंक शर्मा ने बताया कि श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ महोत्सव में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता,शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भैया,जिलाधिकारी कुमार प्रशांत,एसएसपी संकल्प शर्मा सहित जनपद के प्रमुख नेता,अधिकारी एवं प्रबुध्द नागरिक सहभागिता करेंगे।व्यवस्थाओं में रितेश उपाध्याय, शिवओम शर्मा,सोनू शर्मा,गौरव पाठक,नरेश उपाध्याय, कौशल राठौड़,हर्षित पाठक,गौरव पाराशरी,विपिन शर्मा,रिंकू कश्यप, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।