सहारनपुर:- सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के नेतृत्व में बसपा पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, पूर्व विधायक महिपाल सिंह माजरा, वरिष्ठ बसपा नेता विश्वदयाल छोटन अंबेहटा कस्बे में पहुंचे और उत्तराखंड में त्रासदी में लापता हुए तीनों युवकों के घर घर जाकर उनके परिजनो से मुलाकात करते हुए जानकारी हासिल की। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में बसपा पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है। आप लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान आकिल फारूक एडवोकेट, सभासद पति डॉक्टर बिन्दरपाल, नाजर,मुनफद,बसपा पार्टी के नगर पंचायत चेयरमैन पद प्रत्याशी नईम अहमद, नगर अध्यक्ष सुमेर चंद, बसपा नेता नय्यर अहमद, सभासद पति सलीम अहमद, पूर्व सभासद जलील अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

By Monika