बदायूँ-उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ,बदायूँ के हास्य ब्यंग्य के वरिष्ठ कवि शमशेर बहादुर आंचल का पचहत्तरवां जन्म दिवस पर कवि सम्मेलन हुआ , जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय व विशिष्ट अतिथि उमेश सिंह राठोड चेअरमैन सहकारी बैंक रहे | कवि सम्मेलन का शुभारंभ सरिता सिंह की सरस्वती वंदना से हुई कार्यक्रम की अध्यक्षता शमशेर बहादुर आंचल ने की |
शमशेर बहादुर आंचल ने कहा
तन के उजले लेकिन मन के काले लोग मिले ।
आंचल में ढेरों कुंठाए ,पाले लोग मिले ।।
विजय बिंदु निर्वाद ने पढा
शासन को तो हो गयी,हिंसक की पहचान।
भीड़ जुटाकर जो किया,झंडे का अपमान।।

उस्ताद शायर सुरेंद्र नाज ने शेर पढा
जबाब देना था उनको सबाल काटने लगे |
जरा से दांत क्या निकले कि गाल काटने लगे ||

शैलेंद्र देव मिश्रा ने पढा

खैर छोड़ो सराब ले आओ,
सिर्फ हाँ में जबाब ले आओ।

अनिल रस्तोगी ने पढा.

वक़्त जिसका भी साथ देता है।
अच्छे- अच्छों को मात देता है।

सुनील शर्मा ने पढा

एक समंदर प्यास लेकर साहिलों तक आ गया।
और एक कतरा नदी की सारी मौजें खा गया।

बिल्सी से आए विष्णु असावा ने पढा

बदायूं की आन बान शान बने आंचल जी
इनकी चरण रज माथे बीच धरते

इस अवसर पर सरिता सिंह ,हर्ष मिश्रा आदि ने भी काव्य पाठ किया |
कार्यक्रम का सफल संचालन लोकप्रिय संचालक कवि पवन शंखधार ने किया उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार के संस्थापक मनोज जोहरी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारती एवं डी.सी.बी चेयरमैन उमेश राठौर रहे जीएस हीरो के प्रोपराइटर अनुपम गुप्ता ब आयोजक मंडल ने सभी आए हुए अतिथियों को माल्यार्पण कर ब शाल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

अशोक सक्सेना अंशु सक्सेना पुनीत कश्यप ,योगेंद्र कुमार ,सोनू शर्मा ,अनिरुद्ध राय सक्सेना, दीपक मौर्य ,दीपक सक्सेना ,संजय सक्सेना सुयश जौहर, विशाल सक्सेना ,धीरज शिशुपाल कनिष्क बाजपेई ,अरविंद राय सक्सेना राम मोहन सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे
एड.अनिरुद्ध राय सक्सेना
जिला मीडिया प्रभारी
उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार