नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा को शांतिकंुज से आएंगे अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञा पुराण कथाशिरोमणि श्याम बिहारी दुबे
-देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के प्रतिकुलपति डाॅ. चिन्मय पण्डया का होगा विशेष उद्बोधन।

  • 24 नवंबर को होगा ‘‘प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा‘‘ का लोकार्पण और 25 नवंबर को होगी ‘‘नर्मदेश्वर महाकाल‘‘ की प्राण प्रतिष्ठा, 26
    नवंबर को होंगे विविध संस्कार।

बदायूं। गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा, प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा के लोकार्पण और गायत्री महायज्ञ को लेकर यज्ञशाला की तैयारी पूर्ण कर ली है। 24 नवम्बर से होने वाले त्रिदिवसीय कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए समयदानी और अंशदानी आत्मीय परिजनों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रहीं हैं।
शांतिकंुज से अंतर्राष्ट्रीय प्रज्ञा पुराण कथाशिरोमणि श्याम बिहारी दुबे द्वारा नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा, रुद्रभिषेक, देवपपूजन और विभिन्न संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के प्रतिकुलपति डाॅ. चिन्मय पाण्डया द्वारा वेदमंत्रोच्चारण के बीच ‘‘प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा‘‘ लोकार्पण और विशेष उद्बोधन होगा।

गायत्री शक्तिपीठ पर हुई संगोष्ठी में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल कुमार राठौर ने बताया 24 नवंबर को सुबह 11 बजे नर्मदेश्वर महाकाल शोभा यात्रा, कलश यात्रा, सायं 3 बजे डाॅ. चिन्मय पण्डया के करकमलों द्वारा ‘‘प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा‘‘ का लोकार्पण और विशेष संबोधन होगा। 25 नवंबर को प्रातः 8 बजे नर्मदेश्वर महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक और बजे 9 बजे देव पूजन, गायत्री महायज्ञ होगा। सायं 3 बजे विराट दीपयज्ञ होगा। 26 नवंबर को प्रातः 9 बजे गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ दीक्षा संस्कार, पुंसवन, नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, विवाह संस्कार आदि संपन्न होंगे।
जिला समंवयक नरेंद्र पाल शर्मा ने गुरु व्यक्ति नहीं, शक्ति है। जो हमें ज्ञान के दिव्य प्रकाश से भर देती है। गायत्री शक्तिपीठ पर ‘‘प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा‘‘ में युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के रूप में दर्शन कर सकेंगे। परिब्राजक सचिन देव ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य दिव्य बनाने के लिए गायत्री शक्तिपीठ पर यज्ञशाला तैयार हो चुकी है।
इस मौके पर सुरेंद्र नाथ शर्मा, अनिल प्रकाश गुप्ता, सुखपाल शर्मा, माया सक्सेना, रामचंद्र प्रजापति, ध्रुव यादव, मोना, रामवीर सिंह, रजनी मिश्रा, अजय शर्मा, ब्रजकिशोर, संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – निर्दोष शर्मा