पशु प्रेमी व मदद – एक कारवां संस्था के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिख कर जिला बदायूँ में गायों की दयनीय स्थिति से अबगत कराया है। उन्होंने बताया है कि जिला बदायूँ में गौवंश की स्थिति आये दिन दयनीय होती जा रही है। गौशालाओं के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति हो रही है, गौशालाओं में गायों की मृत्यु भोजन और उपचार के आभाव में निरंतर रूप से हो रही है। गौशाला संचालक इस ओर कोई ध्यान नही रहे हैं। सड़कों पर चोटिल गौवंशों को गौशालाओं में रखने से मना कर दिया जाता है। गौशालाओं में गायों को सिर्फ सूखा भूसा ही खाने में दिया जाता है। प्रधान और सचिव मिलकर गायों को आने वाला पैसा खा रहे हैं और कहा ये जाता है कि ऊपर से पैसा नही आ रहा है। चारागाह की जगहों पर किसी भी प्रधान द्वारा चारा नहीं कराया गया है।
पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने मुख्यमंत्री से इस विषय मे सख्त कार्यवाई की मांग की है।